Top News

हाथरस- श्रीकृष्ण गौशाला में पं. गयाप्रसाद जी महाराज का आर्विभाव महामहोत्सव आज से

हाथरस। बृजांचल परम संत पं. गयाप्रसाद जी महाराज का 123 वां आर्विभाव महामहोत्सव भक्ति भाव के साथ 5 व 6 नवम्बर को श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण स्थित समाधि स्थल पर पूजन अर्चन के साथ प्रातः 10 बजे से संगीतमयी सुन्दर कांड का पाठ-पारायण से शुभारंभ होगा जो दोपहर 1 बजे तक चलेगा। गौशाला से ही अपरान्ह 3 बजे परमसंत पं. गयाप्रसाद जी महाराज की संकीर्तनमयी शोभायात्रा आरंभ होगी जो नगर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर पुनः गौशाला पहुंच कर विश्राम करेगी। नगर में शोभायात्रा का भक्ति भाव से स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।
6 नवम्बर को गौशाला में विराजमान श्री गिर्राज महाराज का पूजन अर्चन प्रातः 10 बजे से धार्मिक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच दुग्धाभिषेक किया जायेगा। दोपहर 1 बजे से धार्मिक विद्वानों व कवियों द्वारा काव्यांजलि व भावंाजलि अर्पण की जायेंगी। संध्या को गौधूलि बेला में परमसंत की समाधि स्थल, श्री गिर्राज महाराज पूजा स्थल व गौशाला परिसर में दीप दान का आयोजन होगा एवं संकीर्तन की भाव गंगा भी प्रवाहित होगी तथा प्रसादी से महोत्सव की पूर्णता होगी।
आयोजन में श्री दाऊ बाबा सेवा समिति, ब्राह्मण नवयुवक मंडल, श्री संत सेवा समिति, श्रीकृष्ण गौशाला सेवा समिति, सेवा भावी धार्मिक आस्थावान भक्तजनों के साथ धार्मिक समाजसेवी श्याम कुमार शर्मा, पं. मनोज द्विवेदी, धर्मसंघ महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने बाबाजी के आस्थावान भक्तजनों से महोत्सव में भाग लेकर परमसंत के वंदन करने का आव्हान किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने