Top News

हाथरस- गांव नगला कठा (गंगौली) में बाउन्ड्री न होने के कारण स्कूल में भर जाता है गन्दापानी, गांव के दबंग स्कूल में खड़े करते है ट्रैक्टर ठेली, डीएम से शिकायत

हाथरस। बुधवार को तहसील दिवस में गांव नगला कठा (गंगौली) के स्कूली बच्चें ग्राम प्रधान के साथ अपने स्कूल में ब्राउन्ड्रीवाल बनवाने के लिये डीएम अविनाश कृष्ण सिंह से शिकायत की और कहा कि काफी समय से हम बिना बाउन्ड्री के खुले में स्कूल में पढते है। जिससे आने जाने वाले लोगों से बच्चों का मन पढाई में नही लगता है। ग्राम प्रधान ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय की बाउन्ड्री अभी तक नही बनी है। प्रधानाध्यापक ने गांव के कुछ दंबग लोगों से मिलने के कारण बाउन्ड्री नही करायी है। पैसा को भी खर्च कर चुके हे। तथा अध्यापक जी कहते है कि खर्चे के मुताबिक पैसा नही मिला है, इस बात की लगभग दो वर्ष हो चुके है। बाउन्ड्री न होने के कारण विद्यालय में गन्दापानी चला जाता है। जहां गांव के कुछ दबंग स्कूल में अपना टैªक्टर, ठेली आदि खड़े करते है। वही डीएम ने जिला बीएसए रेखा सुमन को निरीक्षण कर बाउन्ड्री बनवाने के निर्देश दिये है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने