Top News

हाथरस/हसायन- सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण,मिली खामियां

हाथरस/हसायन। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.बृजेश राठौर ने निरीक्षण किया।सीएमओं को निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर तमाम खामियां मिली।वही सीएमओं के पहुंचने पर स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद कस्बा व देहात क्षेत्र के मरीजों ने सीएमओ को स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सको की कमी होने के कारण सही उपचार न मिलने की शिकायत की गई। सीएमओं को स्वास्थ्य केन्द्र पर तमाम खामियां मिली।सीएमओ को सीएचसी पर तैनात चार संबिदा कर्मी व दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले।जिनमें वीपीएम निशांत यादव,कम्प्यूटर आपरेटर राहुल कुमार शर्मा,एएनएम मिथलेश,संबिदा चिकित्सक डा.शवनम,व कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी नवीन कुमार,डेंटल चिकित्सक डा.सादिया खान अनुपस्थित मिली।सीएमओ बृजेश राठौंर ने दवा कक्ष में जेएनएम को दवा बितरण करते देखा तो उन्होने कहा कि उनकी डयूटी बार्ड में लगाई गई है।वह दवा का बितरण नही करेगी।सीएमओं ने जेएनएम नर्स कों हवाई चप्पलें पहनकर आने पर कडी हिदायत दी गई।वही डिलीबरी रूम में गंदगी केे लिए अलग अलग रखे गए तीनों डिब्बों के कक्ष से बाहर रखे होने पर कडी नाराजगी जताई।सीएमओं ने सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य केन्द्र पर समय से उपस्थिति होने केे निर्देश दिए।वही कस्बा के लोगों ने सीएमओं से कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र पर एक भी चिकित्सक तैनात न होने के कारण बुखार के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने