Top News

हाथरस- शहर के भीषण जाम ने लोगों को रूलाया, घंटो लगा जाम

हाथरस। भैया दूज के दूसरे दिन बहिने अपने घर वापस होने के लिये बुधवार को निकली तो शहर में भीषण जाम लग गया। जिससें पूरे दिन जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। अलीगढ रोड़ स्थित गांधी तिराहे से लेकर आगरा रोड़ स्थित घास की मण्डी तक, मधुगढी से लेकर सासनी गेट चैराहे तक भीषण जाम लग गया। शहर में जाम से निजाम पाने के लिये लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बाइकों से लेकर चार पाहिया वाहन आदि भीषण जाम में फस गये और उन्हे निकले के लिये काफी घंटो तक जाम में जुझना पड़ा। त्यौहार खत्म होते ही अपने भाईयों की दूज कर लौट रही बहिनों ने चैथ से भला तीज को निकल लिये जिससे पूरे दिन अधिक भीड़ होने के कारण शहर में भीषण जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिये टैफिक पुलिस के पसीने छूट गये और सुबह से लेकर शाम तक जाम को ख्ुालवाने के लिये मशक्कत करनी पड़ी। तो वही दूसरी ओर मालगाड़ी के कारण लगातार फाटक बंद खुलने से जाम के हालात पैदा हो गये। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने