Top News

हाथरस- डीएम के अथ्रक प्रयासों एवं सूझवूझ के चलते पुनः चालू हुआ सिनेमा हाॅल, हाथरस की जनता एवं सिनेमा स्वामिनी के साथ डीएम ने किया न्याय

हाथरस। सिनेमा हाॅल जनता के मनोरंजन का साधन होता है हाथरस शहर मे लोकप्रिय,न्याय प्रिय जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विगत आठ वर्षो से बंद पडे सिनेमा हाॅल को चालू कर हाथरस की जनता एवं सिनेमा स्वामिनी के साथ न्याय किया है। साथ ही रोजगार का साधन देने का काम किया है।
उक्त उद्गार न्यू लक्ष्मी सिनेमा हाॅल की स्वामिनी श्रीमती जसपाल कौर ने एक खास बातचीत मे कहा कि विगत आठ वर्षो से सिनेमा हाॅल बंद पडा था और प्रशासन एवं मनोरंजन कर विभाग से काफी संघर्ष किया। पूर्व मे तैनात रहे जिलाधिकारियों के सामने अपनी बात को रखा और सिनेमा हाॅल को चालू करने के लिये आग्राह किया गया था मगर सभी ने हमारी बातों को सुना तो सही था मगर आगे की कोई कार्यवाही नहीं की जिससे सिनेमा हाॅल चालू हो सके और टालमटोल की स्थिति बनी रही। जिससे हम काफी चितिंत थे। मगर हाथरस जनपद मे जव से जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह आये है उन्होनें हमारी बात का पडी ही गहराई के साथ समक्षा और पत्रवाली का अध्ययन किया। डीएम को भी लगा कि यदि सिनेमा हाॅल को चालू कर दिया जाये तो हाथरस की जनता को मनोरंजन का साधन मिल जायेगा और सरकार को भी राजस्व मिल जायेगा। जिसे देखते हुये डीएम ने मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देशित किया और कहा कि न्यू लक्ष्मी सिनेमा हाॅल के प्रकरण का तत्काल निस्तारण किया जाये। साथ ही अपर जिलाधिकारी ए.एच कर्नी ने भी फाइल को देखते हुये सिनेमा हॅाल को चालू करने के निर्देश दिये। मगर उसके बाद मनोरंजन कर विभाग डीएम के पास फाइल को ले जाने के लिये एवं कार्यवाही को आगे बढाने के लिये टालमटोल करता रहा जव डीएम ने मनोरंजन कर अधिकारी को फटकार लगाई और शीघ्र ही कार्यवाही करने को कहा तव जाकर कहीं लाइसेंस नवीनीकरण हो सका। न्याय प्रिय जिलाधिकारी की सूक्षवूक्ष अच्छी कार्यप्रणानली के चलते हाथरस शहर मे एक वार फिर से न्यू लक्ष्मी सिनेमा हाॅल चालू हो सका है। जिसके लिये हाथरस शहर की जनता उनकों बहुत- बहुत बधाई देती है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने