Top News

हाथरस- मेंडू रोड स्थित पुलिस लाइन के पास बाइक से शादी के कार्ड बांट रहे चाचा भतीजे को ट्रक ने रौंदा, हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

हाथरस। आज दोपहर मेंडू रोड स्थित पुलिस लाइन के पास मोटर साईकिल सवारों में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और घायल को जिला अस्पताल ले गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी कासगंज निवासी व हाल निवासी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सब्बीर मलिक पुत्र शेरखान की पुत्री राबिया की शादी के कार्ड अपने भतीजे जलालुद्दीन को साथ लेकर मोटर साईकिल से बांट रहे थे। आज सुबह वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सितारी गांव में कार्ड देकर सादाबाद कार्ड देने जा रहे थे तभी मेंडू रोड पर पुलिस लाइन के पास बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठे जलालुद्ीन पुत्र शफीक मुहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई तथा सब्बीर मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राबिया की शादी 20 नवम्बर को बल्लभगढ़ निवासी लाल मौहम्मद मलिक के पुत्र निशार मलिक के साथ होनी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने