हाथरस। बुधवार को डीपीएस अलीगढ़, डीपीएस सिविल लाइंस व डीपीएस हाथरस के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सिने सुदर्शन कार्यक्रम की रिहर्सल की। समारोह के आगाज को चंद दिन ही शेष हैं। तमाम विभागों की तैयारियों के बीच ही आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमान् एस0पी0 भान्ति और मंगलायतन विश्वविद्यालय के उपकुल सचिव अजय सिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि आपदा का कभी कोई समय या स्थान सुनिश्चित नहीं होता इसलिए हमें प्रतिपल उसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
श्री भान्ति ने विद्यालय के सभी शिक्षकों, सहायक कर्मचारियों, सभी समितियों के प्रमुखों छात्रों तथा छात्र प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की विसंगति से निपटने के लिए अहम बिन्दुओं पर बारीकी से चर्चा की और बचाव के टिप्स दिए। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सकता है, लेकिन भारी संख्या में भीड़ के एक स्थान पर जमा होने या भगदड़ मचने से छोटी समस्या भी विकराल रूप धारण कर सकती है। इसलिए उन्होंने अधिक संख्या में आने वाले अतिथियों से भी अपील की कि कोई विसंगति नही होगी लेकिन फिर भी किसी भी छोटी-मोटी समस्या के लिए हमें पूर्ण संयम एवं धैर्य से पेश आना है।
कार्यक्रम इवेंट हैड हेमलीना पंवार ने बताया कि वैसे विद्यालय स्तर पर सुरक्षा के सारे चाक चैबंद इंतजाम किए गए हैं, फिर भी विद्यालय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर बिग्रेड, आपदा प्रबंधन टीम तथा समस्त विद्यालय परिवार प्रतिपल सजग रूप से उपस्थित रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण जैसे मुगल-ए-आजम, शोले व अन्य फिल्मों के जाने-माने दृश्यों की मंच पर रिहर्सल की गई। शोले के धर्मेद्र का टंकी वाला सीन काफी ऊँचाई पर दिखाया जा रहा है वहीं मुगल-ए-आजम में सलीम की एंट्री, बसंती का तांगा व अमिताभ बच्चन की लग्जरी कार के लिए भी अलग-अलग कई प्लेटफार्म तैयार किए गए हैं। रितिक रोशन की धूम बाइक, गोविंदा का आॅटो रिक्शा आदि के लिए मंच तक गोलाकार रैम्प का निर्माण किया गया है। ह्यूमन चैन में 60 फुट की ऊँचाई पर रंगीन एलईडी से सुसज्जित बच्चे हवा में लहराते हुए दिखाई दंेगे। प्रस्तुतियों के मध्य कार्यक्रम में वाटर डांस, मार्टिनीवाॅल एक्ट, एरियल एक्ट, शिल्क एक्ट सेंड एक्ट, कास्टिंग वीडियो की शानदार छटा देखने को मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।