Top News

हाथरस- राहुल संदेश यात्रा समापन की पूर्व संध्या पर काग्रेंसी हुये सम्मानित

हाथरस। राहुल गांधी सन्देश यात्रा के दूसरे पडांव के समापन की पूर्व संध्या पर शहर काग्रेंस कमैटी द्वारा कैम्प कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चैधरी ने की मुख्य अतिथि जोनल इन्चार्ज स्वतन्त्र यादव, मंण्डल प्रभारी पूर्व मंत्री सतीश शर्मा व राष्ट्रीय सचिव व श्यौराज जीवन थे। कार्यक्रम का संचालन शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। कार्यक्रम के आगमन पर काउण्ट लगवाये गये जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की उपस्थित उसके मो0 से काॅल करा के मो पर काग्रेंस का स्वीकार लगाया गया। एंव श्रृणी मांफी बिजली बिल के फार्म भरवाये गये साथ साथ सभी नये सदस्यों का परिचय पत्र भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम में सभी शहर काग्रेंस कमैटी के पदाधिकारी व अध्यक्षों को शहर अध्यक्ष ने अतिथियों से प्रशस्त्रि पत्र दिलवाये गये। अन्त में केन्द्रिय पर्यवेक्षक सुभाष चैधरी ने कहा कि अब और नही सहा जाता गांधी के इस देश को भाजपा ने तोड़ने का काम किया पहले किसान अब आम आदमी मोदी जापान में देश की बेटी जिसकी शादी होनी है। वो परेशानी में, काला धन लाने में हम साथ है। लेकिन आम आदमी को सताने का काम मोदी जी मत करो-मत करो देश की गरीब जनता त्राही-त्राही कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुज संत, आर.के.राजू, ललतेश गुप्ता, एन.पी.पिप्पल, अमृत सिंह पौनिय, क्रपेन्द्र सिंह, अविनाश पचैरी, बीना गुप्ता, मुन्नी देवी, राजेश राज जीवन, योगेश कुमार ओके, सूर्यवंशी, रमन गुप्ता, कपिल नरूला, प्रवीन वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने