Top News

हाथरस- भाजपा का युवा सम्मेलन 17 को

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर हरेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार थे। जिसमें 17 नवम्बर को कोटा रोड स्थित आरपीएम इंटर कालेज में होने वाले विशाल युवा सम्मेलन पर चर्चा हुई।
बैठक में कृष्णकान्त ने कार्यकर्ताओं से युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सुझाव लिये। बैठक में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि युवा पार्टी की रीड की हड्डी होता है और युवाओं के दम पर ही हमने केन्द्र में सरकार बनाई है। अब युवाओं के दम पर ही आगामी विधानसभा चुनावों में हम जीत हासिल करेंगे। बैठक का संचालन मोर्चा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने किया।
बैठक में कु. दुर्गेश सेंगर, विक्रम जादौन, रिंकू जादौन, सचिन दीक्षित, आदेश पाठक, गगन शर्मा, विवेकशील राघव, गौरव ठाकुर, रामप्रताप, भानुप्रताप, बृजमोहन कौशिक, मोहित सिसोदिया, रौकी चैहान, विनोद चैधरी, सुनील कुमारी, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, अरून वर्मा, शिवेन्द्र चैहान, गुड्डा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने