हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के लूट, राहजनी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं तथा कल देर शाम मण्डी समिति से अपनी आढत बंद कर घर लौट रहे गल्ला व्यापारी पिता-पुत्र से अज्ञात हथियारधारी बदमाश मारपीट कर 70 हजार की नगदी लूट ले गये। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया है।
बताते हैं थाना हसायन क्षेत्र के गांव बरसामई निवासी निर्दोष कुमार यादव पुत्र रामजीलाल यादव की कस्बा स्थित मण्डी समिति में गल्ले की आढत है तथा कल देर शाम गल्ला व्यापारी निर्दोष कुमार अपने पुत्र कैलाश यादव के साथ बाइक पर सवार होकर मण्डी से अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में पुरदिलनगर नहर पुल पर पहले से घात लगाकर झाडियों में अज्ञात हथियारधारी आधा दर्जन बदमाशों ने जहां उनकी बाइक को जबरन रूकवा लिया वहीं पिता-पुत्र से जमकर मारपीट करते हुए 70 हजार रूपये की नगदी व मोबाइल को लूटकर ले गये ।
बताते हैं बदमाश उनसे 70 हजार रूपये की नगदी व मोबाइल को लूटकर ले गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और आवश्यक छानवीन की। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में पीडित व्यापारी ने दर्ज करा दी है और पुलिस छानवीन में जुट गई है।
बताया जाता है पुरदिलनगर नहर पुल पर बढती घटनाओं को लेकर एक अस्थायी पुलिस चैकी का निर्माण कराया गया है लेकिन उस पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।