Top News

हाथरस- पुनरीक्षण में दावे और आपत्तिया की तिथि 15 नवम्बर तक

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2017 के आधार पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में दावे और आपत्तियों प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर से बढाकर अब 15 नवम्बर 2016 निर्धारित कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अली हसन कर्नी ने यह जानकारी देते हुए जनपदवासियों से कहा है कि वह अब 15 नवम्बर 2016 तक अपने दावे-आपत्तियाॅ जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा  निर्धारित मतदेय स्थल से संबंधित बीएलओ को जमा करा सकते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने