Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- दहेज के लिये दो बेटियों को ससुरालियों ने घर से निकाला

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। समाज में लाख जागृति लाने व बेटियों को बढावा देने के बाद भी बेटियों को दहेज के लिये प्रताडित किया जा रहा है और कोतवाली में आज 2 मामले दर्ज कराये गये हैं जिनमें बेटियों को प्रताडित ही नहीं किया घर से भी निकाल दिया।
कोतवाली में पुलिस कप्तान के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विधवा श्रीमती सरला देवी पत्नी स्व. अजब सिंह निवासी नगला शीशधर ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री नेहा की शादी 14 दिसम्बर 2014 को फौजी श्यामवीर पुत्र भगवान सिंह निवासी परतागढी थाना राया मथुरा से की थी। ससुराली दहेज में 50 हजार रूपयों की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताडित ही नहीं किया मारापीटा और घर से निकाल दिया है। रिपोर्ट में पति के अलावा ससुर भगवान सिंह, देवर सोनवीर, ननद अंजली व सास को नामजद किया है।
दूसरी रिपोर्ट कोतवाली में श्यामवीर सिंह पुत्र रामसिंह निवासी गांव लालगढी ने दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी पुत्री अर्चना की शादी करीब 11 माह पूर्व मोनू पुत्र संताली निवासी खान गढी थाना गांधी पार्क अलीगढ से की थी लेकिन शादी के बाद से उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताडित कर मारापीटा गया और 30 अक्टूबर को गांव के बाहर छोड गये। रिपोर्ट में पति, ससुर संताली, सास पुष्पा, ननद संतोषी व कल्लो तथा जेठ पप्पू व लाखन को नामजद किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने