हाथरस/हसायन। थाना पुलिस द्वारा पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से लूट की बाइक, चोरी की बाइकें तथा लूट का माल भी बरामद किया गया है।उक्त घटना का आज थाना हसायन में खुलासा करते हुए एसओ नरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर व सीओ सिकन्द्राराऊ के निर्देशन में वह व उनकी टीम के एसआई सुरेश चैहान पुरदिलनगर रोड स्थित नगला बरी तिराहा पर वाहन व बदमाशों की चैकिंग अभियान में लगे थे तभी उन्हें एक बाइक पर दो लोग आते दिखे और उन पर शक होने पर उनकी घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया तथा गहनता से पूछताछ पर कई खुलासे हुए।
एसओ के मुताबिक पकडे गये युवकों ने अपने नाम पुलिस को आशीष उर्फ चुहिया पुत्र हरीशंकर व विकास पुत्र संतोष निवासीगण गांव बरसामई बताये हैं और इनके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस के अलावा 2 जोडी तोडिया व एक हजार रूपये, एक मोबाइल फोन तथा लूट में प्रयुक्त बाइक व लूटी गई बाइकों को भी बरामद किया है। उक्त बदमाशों के विरूद्ध मुकददमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में एसओ नरेन्द्र पाल सिंह व एसआई बहादुर सिंह, सुरेश चैहान, सिपाही रामदास व दुशासन शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।