Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- गांव लिहा आलमपुर में तीन दिवसीय कबड्डी टूनामेंट का समापन

हाथरस/सिकंदराराऊ। कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाडियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का अवसर मिलता है वहीं समूह की शक्ति का भी ज्ञान होता है। खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं का विकास होता है और ये प्रतिभाऐं हर क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होती है।
  उक्त बातें क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर में चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेट के समापन के अवसर पर भाजपा नेता विवेकशील राघव ने कहीं। उन्होने कहा कि वर्तमान में पुलिस सेना और सुरक्षा से जुडे तमाम सरकारी गैर सरकारी प्रकल्पों में ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है। ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना देश की वर्तमान परिस्थितियों में बहुत आववश्यक है। इस अवसर पर राजीव पुण्ढीर, नीरज पुण्ढीर, सुशील राघव, रोहित राघव, पवन सोलंकी, सोमदत्त शर्मा, रामकुमार चैहान, उमेश शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने