हाथरस/सिकंदराराऊ। कोतवाली परिसर में नवरात्र एवं दशहरा के त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमें सीओ डीके बालियान ने गणमान्य नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग मांगा। सीओडीके बालियान ने अपील की कि त्यौहार के अवसर पर नगर की कानून व्यवस्था के साथ किसी प्रकार का कोई खिलवाड न होने दें। त्यौहार को मिल जुल कर सौहार्द के साथ मनाऐं तथा अराजकत तत्वों पर कार्यवाही करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। लोगों ने मंदिरों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था की मांग प्रशासन से की है। अधिकारियों ने सुरक्षा के कडे बंदोवस्त का आश्वासन दिया है।
हाथरस/सिकंदराराऊ- कोतवाली परिसर में नवरात्र एवं दशहरा के त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।