हाथरस/सिकंदराराऊ। जनपद भर में बुखार का कहर जारी है जो लोगों पर मौत बन कर टूट रहा है। गत दिवस बुखार से लगातार हो रही मौतों में चार का इजाफा हो गया। आंकडा दिनों दिन बढता जा रहा है। क्षेत्र में लगभग पचास से अधिक मौतें बुखार से हो चुकी हैं। बुखार अब महामारी का रूप धारण कर चुका है। साधन विहीन लोग सरकार की ओर नजर गढाए बैठे हैं आखिर कब सरकार बुखार से हो रही मौतों की ओर ध्यान देगी। सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी राॅबिन सिंह की पत्नी बबिता उर्फ वर्षा 25 गत तीन दिनों से बुखार से पीडित थीं। गत दिवस उसकी हालत बिगड गयी। परिजन उसे उपचार हेतु अलीगढ ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड दिया। बबिता का इलाज कासगंज के एक नर्सिंग होम में चला था। वहीं नगर के मौहल्ला नौरगांबाद पूर्वी निवासी रिंकू पुत्र होडल सिंह 26 वर्ष ने भी गत दिवस बुखार से दम तोड दिया। उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। वह पांच दिन से पीडित था। जवान वेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी खुर्शीद बेगम पत्नी आमिर खान 34 वर्ष पिछले तीन दिन से बुखार से पीडित थी। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया जा रहा था। बीती रात अचानक खुर्शीद वेगम की मौत हो गयी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हाथरस/सिकंदराराऊ- जनपद भर में बुखार का प्रकोप जारी, सिकंदराराऊ में तीन की हुई उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम, सोया स्वास्थ्य विभाग
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।