Top News

मोबाइल की दुकान से हुयी लाखो की चोरी में पुलिस ने दो दबोचे


सिकन्दराराव। बीते माह स्थानीय पंत चौराहे पर स्थित विशाल आटोमोबाइल्स नामक मोबाइल की दुकान में कूमल लगाकर लाखों रूपये के मोबाइल्स एवं एसेसीरीज की चोरी का खुलासा करते हुये बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है।
    जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस ने बीते माह अलीगढ़ रोड पंत चौराहे पर स्थित विशाल आटोमोबाइल्स नामक मोबाइल की दुकान में कूमल लगाकर हुयी लाखो रूपये कीमत के मोबाइल्स एवं एसेसरीज के चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफतार किया है। पकडे गये अभियुक्तों जीतेश पुत्र रामनिवास निवासी गांव नोरथा र्इशेपुर एवं सोनी उर्फ असरफ पुत्र नेकसू खां निवासी कृष्णा विहार कालोनी सिकन्दराराव ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने