हाथरस। 2 अक्टूबर, 2008 को सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से धूम्रपान पर पाबन्दी लगाई थी। जिसके अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को सजा और अर्थदण्ड का प्रावधान होता है। परन्तु यह नियम केवल नियम तक ही सीमित रहता है लोग सरेआम धूम्रपान करते पाये जाते हैं। कम से कम एक दिन भी सख्ती लाई जाये तो बहुत से बच्चों को सिगरेट के धूँए से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। क्योंकि जो लोग सिगरेट का प्रयोग करते हैं वह फिल्टर से करते हैं और उनके मुख से निकला हुआ धूँआ और लोगों के पास बिना फिल्टर के ही जाता है। खासतौर से सेकण्ड हैण्ड स्मोकिंग का प्रभाव सिगरेट न पीने वालों पर अधिक पड़ता है। महापुरुषों के जीवन से भी हमें सीख लेनी चाहिए। कुछ ऐसे ही विचारों की अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता संग्राम संैनानी सभागार में कलैक्टेªट कर्मियों को गाँधी एवं शास्त्री जयन्ती के अवसर पर ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’’ अभियान के अन्तर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए ब्रह्मावत्सों ने की।
बी.के. दुर्गेश बहिन, बी.के. कोमल बहिन सहित अन्य ब्रह्मावत्सों ने वर्ष 2012 से मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी तथा तम्बाकू, शराब आदि से होने वाली हानियों को वीडियो फिल्मों के माध्यम से दर्शाया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मधुशालाएँ खोलीं उन्होंने तो मधुशाला का उपयोग नहीं किया लेकिन इन मधुशालाओं का उपयोग करने वालों के जीवन में अनेक समस्यायें आ गईं। व्यसन मुक्ति कार्यक्रम के पश्चात राम के भी राम परमपिता परमात्मा शिव के सत्य परिचय से भी अवगत कराने वाली वीडियो फिल्म दिखाई गई।
बी.के. दुर्गेश बहिन ने उपस्थित जनों को आत्मिक स्वरूप का अभ्यास गाइडेड काॅमेण्ट्री के माध्यम से कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, अपर जिलाधिकारी ए.एच. कर्नी, सूचनाधिकारी यतीश चन्द्र गुप्ता सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर माउण्ट आबू से आई माॅडल रेलगाड़ी के माध्यम से हसायन तथा हाथरस जंक्शन क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में बेटी बचाओ सशक्त बनाओ, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, व्यसन मुक्ति, स्वच्छ भारत आदि का दिया संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।