हाथरस। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सरकार भाजपा की बनाने के लिये महिला मोर्चा ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी माह होने वाले महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी के तहत बृजक्षेत्र की कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रश्मि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कैम्प कार्यालय पर उपस्थित होकर महिला कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये तथा कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा इस जनपद की तीनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते इसके लिये महिला मोर्चा के अहम जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिला में महिला मोर्चा के सम्मेलन आयोजित किये जायेगे। जिसकी तारीख शीघ्र ही घोषित की जायेगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने करते हुये कहा कि जनपद का महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं भाजपा का परचम फहरेगा और उ.प्र. में भ्रष्टाचार और जंगलराज खत्म होगा भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में सुनीता मिश्रा, नन्दिनी देवी, सवित्री सक्सैना, रामबेटी, शुकन्तला गौतम, गीता देवी, मंजूलता कुशवाहा, ज्योति गौतम, रेनू कुशवाहा, कामना शर्मा, रामकुमार, गोरव आर्य, सुनीता गौतम, रामवीर सिंह भैया, संजय सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।