दो लाख की गांजा तस्करी में युवक गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश एवं एएसपी व सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को करीब 2 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के अनुसार चेकिंग के दौरान आगरा-अलीगढ़ रोड से मडराक स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक युवक भारी बैग लेकर संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। रोकने पर वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक विक्की पुत्र सतीश निवासी बैरा फिरोजपुर, थाना स्याना, बुलंदशहर के पास से 20.390 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा नोएडा से हाथरस ला रहा था। मुकदमा दर्ज कर अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1