विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हैंडवाश कर डायरिया रोकथाम का दिया संदेश

हाथरस। सरकार के निर्देशानुसार विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को डायरिया रोकथाम अभियान के तहत हैंडवाश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। डॉ. अग्रवाल ने छात्रों को बताया कि हाथ धोना श्वसन व दस्त रोगों से बचाव का सरल उपाय है। उन्होंने कहा कि भोजन से पहले व शौच के बाद हाथ धोना, साफ पानी पीना, ताजे फल-सब्जियां खाना और सड़क किनारे खाद्य पदार्थों से बचना आवश्यक है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, अशोक कुमार, नीरज गुप्ता, महेन्द्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम, यश, जितेंद्र कुशवाहा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1