सासनी। आगरा अलीगढ रोड स्थित के एल जैन क्रीडांगन के सामने एक चलती कार में आग लग गई। जिस पर बडी मुश्किल से काबू पाया। गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक नगर निवासी प्रांजुल भारद्वाज अपने निजी कार्य से कार में सवार होकर अलीगढ जा रहे थे। तभी जैसे ही कार के एल जैन क्रीडांगन के सामने सोलंकी नर्सिंग होम पर पहुंची वैसे ही कार में आग लग गई। आनन-फानन में कार चालक कार से बाहर निकला इतनी ही देर में कार में लगी आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिससे राजमार्ग पर भीड जुट गई। लोगों ने बडी मुश्किल से आग पर मिट्टी पानी डालकर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मगर कार जलने से हजारों का नुकसान हो गया।
चलती कार अचानक बनी आग का गोला, कार से कूदकर बचाई जान
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।