छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात घूंसे

सासनी। आगरा अलीगढ रोड स्थित के एल जैन इंटर कालेज सासनी के सामने अर्जुन काॅम्प्लेक्स के निकट कालेज के छात्रों के दो गुट आपस में भिड गये। जिसमें जमकर लात घूंसे चले मगर वहीं मौके पर सभ्रांत लोगों के आने पर दोनों गुटों को शांत किया। हालांकि मामले को पुलिस संज्ञान में डाल दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार कुछ छात्र कोचिंग से लौट रहे थे। तभी दूसरे प़क्ष के छात्र कोचिंग से लौट रहे छात्रों से भिड गये। दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। जिसमें एक छात्र चोटिल हो गया। यह देखकर तमाशाईयों की भीड जुट गई। मगर तभी कुछ सभ्रांत लोग मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देखकर झगडा कर रहे छात्र भाग जाने में कामयाब हो गये। उधर घटना की सूचना पुलिस तक पहुंच गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1