सिकन्दराराव। नगर के प्राचीन रामबाग मंदिर की स्वच्छता को लेकर एक महापंचायत रविवार शाम 3 बजे से भूतेश्वर मंदिर पर आयोजित की जा रही है। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आयोजक विवेकशील राघव तथा कमलेश शर्मा ने दी। आयोजकों ने बताया कि कुछ लोग इस पर फर्जी कागजों के आधार पर मुकदमा लड़कर मंदिर के स्वरूप को नष्ट भ्रष्ट करने पर लगे हुए हैं। मंदिर में एक समुदाय के लोग मलमूत्र त्यागकर सनातनी आस्था को ठेस पहुँचाने का काम कर रहे हैं। महापंचायत के माध्यम से इसका निराकरण प्रशासनिक सहयोग से संभव है। आयोजकों ने क्षेत्र और नगर के अधिकतम लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
सिकन्दराराव नगर के प्राचीन रामबाग मंदिर की स्वच्छता को लेकर भूतेश्वर मंदिर पर महापंचायत कल
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।