यतेंद्र सेंगर, संवाददाता
सासनी। परम् पूज्य गुरुदेव राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज मलूकपीठाधीश्वर वृन्दावन दिनांक सात नंवंबर दिन मंगलवार को गांव रूदायन रामचोक मंदिर पहुंचेगे। जिसके लिए भक्तजन तैयारियों में जुट गए है। गुरूवार को यह जानकारी देते ओम शिवशक्ति आराधना ज्योतिष केन्द्र के आचार्य खगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि संवत 2080 कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी को एक दिवसीय रामार्चा महोत्सव के दौरान गांव रूदायन में परम् पूज्य गुरुदेव राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज मलूकपीठाधीश्वर वृन्दावन राधा गोपाल रामचैक मन्दिर में सात नवम्बर दिन मंगलवार को पधार रहे हैं। उनके साथ कई संत शिरोमणि गांव पहुंचेगे। उन्होंने ग्रामीणों से संत दर्शन की अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।