संविलियन विद्यालय समामाई में किशोरियों को बांटे गए सेनेटरी पैड

यतेंद्र सेंगर, संवाददाता

सासनी। संविलियन विद्यालय समामाई में प्रोक्टर एंड गैंबल कंपनी द्वारा बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूद्र दत्त शर्मा ने की। गुरूवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएमई अलीगढ़ कुमकुम कुशवाहा ने बालिकाओं को बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है।


इससे घबराने की जरूरत नहीं है, इस संबंध में हमें खुलकर अपनी माता एवं अध्यापिकाओं से बात करनी चाहिए। कुमकुम कुशवाहा ने बालिकाओं को युवावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में विस्तृत में बताया। कहा कि आज भी हमारे ग्रामीण परिवेश में इन समस्याओं से ग्रसित बालिकाएं अपने अभिभावकों से बातें नहीं करती हैं जिसकी वजह से वह युवावस्था में गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। वहीं कुमकुम कुशवाहा ने बालिकाओं से मासिक धर्म के दौरान शारीरिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की एवं विद्यालय की बालिकाओं के लिए व्हिस्पर सैनिटरी पैड निशुल्क वितरित किये। कार्यक्रम में भावना सिंह, डा. पुष्पेंद्र सिंह, अमित शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1