सासनी। अवैध शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण, अपमिश्रण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत तथा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आज जनपद में आबकारी टीम द्वारा थाना सासनी अंतर्गत देदामई, सासनी, सासनी रेलवे स्टेशन, नगला काशी और गदाखेड़ा आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई। साथ ही उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न आबकारी दुकानों पर टेस्ट परचेसिंग करते हुए औचक निरीक्षण किया गया तथा अनुज्ञापियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न रेस्टोरेंटों, ढाबों, परचून दुकानों की चैकिंग की गई तथा कैलोरा चैराहा पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।
कार्यवाही के दौरान अच्छे लाल मिश्र आबकारी निरीक्षक (सासनी) मय आबकारी स्टॉफ उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।