चौधरी हरिशचंद्र इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हाथरस। विष्णुपुरी स्थित चौधरी हरिशचंद्र इंटर कॉलेज में दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश चैधरी द्वारा किया गया जिसमें कक्षा 1 से लेकर के 10 तक के बच्चों ने भाग लिया  और सभी ने एक से बढ़कर एक दीप सजाकर और दीपों को जलाकर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने रंगोली बनाकर अपनी श्रेष्ठ चित्रकला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वेद प्रकाश, हिम्मत सिंह, अनिल कुमार, जॉली श्रीवास्तव, रचना, पूनम शर्मा, कुमकुम, चंचल, सोनिया आदि अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1