समाधान दिवस में तहसीलदार व कोतवाल ने सुनी समस्याऐं

       सिकतरा मार्ग पर हो रहे जलभराव की समस्या देखकर नाराज हुए तहसीलदार       
हाथरस/हसायन। कोतवाली हसायन में शनिवार को शासन के निर्देश पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में तहसीलदार प्रबीण कुमार व कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार ने सयुक्त रूप से सुनी।समाधान दिवस में कस्बा के शकरलाल यादव ने सिकतरा महासिंहपुर मार्ग पर हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्र व कस्बा के राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरने पर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की गईं।तहसीलदार प्रबीण कुमार व कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर समस्या को देखकर नगर पंचायत को तत्काल पानी को रोकने के निर्देश देते हुए जलभराव की समस्या को दूर कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।समाधान दिवस में लेखपाल रामदास गौतम, एडीओ पंचायत फूल सिंह, मुकेश कुमार, बृजेश कौशिक, रामनिवास, लक्ष्मण सिंह, बिनोद कुमार, यासीन खान, सहित तमाम लेखपाल, प्रधान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1