बिजली चैकिंग के दौरान नगला रति व बांण के 21 बकाएदारों के नाम कराई रिपोर्ट

        चैकिंग के दौरान पूर्व में काटे जा चुके थे इन सभी उपभोक्ताओ के कनैक्शन          
हाथरस/हसायन। दक्षिणांचल बिद्युत बितरण निगम के अधिकारियों के आदेशानुसार उपखंडीय अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा के निर्देश पर कस्बा के बिद्युुत उपकेन्द्र 33/11 के अवर अभियंता मुकेश गौतम के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर में बिजली चैकिंग अभियान चलाकर राजस्व के बकाया बिल को चुकाए जाने के लिए कई उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटते हुए नोटिस जारी कर बिल जमा किए जाने के निर्देश भी दिए गए।चैकिंग के दौरान पूर्व में बिजली चैकिंग केे द्वारा बिजली चैकिंग दल के द्वारा 11 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काट दिए जाने पर शनिवार को बिजली चोरी करते हुए पकडे जाने पर जेई मुकेश गौतम ने बिद्युत अधिनियम के तहत तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।वही दूसरी तरफ नगला रति बिद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता महेश चन्द्र के नेतृत्व में बिजली बिभाग के चैकिंग दल के द्वारा चैकिंग कर 10 उपभोक्ताओ के खिलाफ बिद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।जेई महेश चन्द्र व मुकेंश गौतम ने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली के बकाया बिल को जमा करने के बजाय बिन बिल जमा किए ही बिजली आपूर्ति का उपभोग कर बिभाग के राजस्व का नुकसान कर रहे है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1