भाजपाईयो ने पदयात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

हाथरस/हसायन। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महात्मा गांधी स्मृति 150वीं जयंती के तत्वाधान में भाजपाईयो के द्वारा 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक निकाली जा रही पदयात्रा के अंतिम दिन कस्बा के भाजपाईयो ने कस्बा में कोतवाली से पदयात्रा निकली गई। पदयात्रा के दौरान भाजपाईयो के द्वारा कस्बा के मौहल्ला किला खेडा स्थित श्री हनुमान बगीची पर नुक्कड सभा का आयोजन कर केन्द्र व राज्य सरकार की कार्य प्रणाली की उपलब्धियों का बखान किया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने संचालन दीपक उपाध्याय ने किया।सभा का शुभारंभ पदयात्रा के मुख्य अतिथि बिद्यायक बीरेन्द्र सिंह राना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छबिचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।बिद्यायक बीरेन्द्र सिंह राना ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार ने किसानों से लेकर सभी वर्ग के लोगो के हित को ध्यान में रखते जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर राहत प्रदान किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन पति चन्द्रप्रकाश माहौर, यादराम सिंह छौंकर, शिशुपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, कैलाश पंडित, देबदत्त वर्मा, सुरेश चन्द्र सबिता, नाथूराम वर्मा, सुरेश कुशवाहा, श्याम कश्यप, मंजू कुशवाहा, भगवान सिंह बघेल, गोबर्धन कुशवाहा, गब्बर कुशवाहा, रोहितास माहौर, अंकुर शर्मा, दिनेश शर्मा, चरन सिंह, राकेश सबिता, मौजूद थें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1