हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लिपिक विष्णु कुमार शर्मा ने बताया है कि जिला सुलह-समझौता केन्द्र (मीडियेशन केन्द्र) हाथरस में चार पक्षकारों के बीच दहेज के मुकद्दमें में पुष्पा बनाम् रामसनेही निवासी गाॅव बलना थाना हाथरस जंक्शन व श्रीमती गुडिया बनाम् धनेन्द्र निवासी ग्राम मन्स्या खुर्द थाना सादाबाद के मध्य समझा- बुझाकर सुलह समझौता कराया गया। दोंनों पक्षकार राजीनामा से सन्तुष्ट होकर खुशी-खुशी अपने घर जिला सुलह समझौता केन्द्र से गये तथा अपना मुकद्दमा सुलह समझौता के आधार पर समाप्त कराने को सहमत हुये। दोनांे पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर सम्बन्धित पत्रावली को सम्बन्धित न्यायालय व महिला थाना हाथरस को सुलह के आधार पर वापस किया गया। सुलह समझौता का प्रयास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्या श्रीमती मधुवाला विमल, के द्वारा किया गया, जो सफल रहा।
जिला सुलह-समझौता केन्द्र चार पक्षकारों के बीच समझा- बुझाकर कराया गया सुलह समझौता
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।