हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव मथुरापुर ईट भटटे के निकट बिना परमीशन हरे पेड काटते हुए दो लोगों को रंगे हाथ कुल्हाडी व आरी समंेत दबोंच कर गिरफ्तार करने के बाद मुकददमा दर्ज करके कच्ची जमानत के नाम पर छोड दिया गया। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व गांव मथुरापुर के ग्रामीणों ने मथुरापुर ईट भटठे के पास हरे पेडों का बिना परमीशन कटान कर रहे लकडी माफियाओं की पुलिस को जानकारी देकर अबगत करा दिया गया।ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली के एसआई जय कुमार कसाना ने महाबीर पुत्र शिवलाल निवासी भरतपुर व प्रेम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी किशनपुर कोतवाली देहात जनपद एटा को पीपल,शीशम व बेरी के हरे पेड काटते हुए दबोच कर बन अधिनियम के तहत मुकददमा दर्ज करने के बाद कच्ची जमानत देकर रिहा कर दिया।
गांव मथुरापुर ईट भटटे के निकट हरे पेड काटते दो लोग दबोंचें
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।