सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया खुर्द निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान जय नारायण पुत्र राम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह जाटव समाज से है आज वह कस्बा के पन्त चैराहे पर खड़ा था तभी गांव के 4 नामजद लोग आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो नामजदों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट कर दी। नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने में सफल रहे। घटना से प्रधान संगठन में आक्रोश पनप गया है और रिपोर्ट दर्ज कराने को कई प्रधान कोतवाली पहुँच गये।
गाली गलौज कर गांव खेड़िया खुर्द निवासी ग्राम प्रधान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।