हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में खेत में पानी लगाने को लेकर पिता पुत्र आपस में ही भिड गए।इस मामलें की जानकारी ग्रामीणों द्वारा डायल 100 पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने मौकेें पर पहुंचकर दोनो कों हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार देबेन्द्र व रणधीर सिंह आपस में बेटे व बाप है।गुरूवार को देबेन्द्र जब अपने खेत में टयूबैल से पानी लगा रहा था। तभी देबेन्द्र सिंह के पिता रणवीर सिंह सें खेत में पहले पानी लगाने को लेकर गाली गलौज मारपीट हो गई।ग्रामीणों ने दोनो में बीच बचाव का भी प्रयास किया गया।मगर ग्रामीण जब बीच बिचाव करने में नाकाम रहे तो ग्रामीणों ने पुलिस को झगडे की सूचना देकर दोनो को मौके पर ही पकडवा दिया गया।
गांव हैथा रघुनाथपुर में खेत में पानी लगाने को लेकर भिडे पिता पुत्र
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।