Top News

बारात करके घर बापिस जा रहे कार सवार को मेटाडोर ने मारी टक्कर,रिपोर्ट दर्ज

हसायन। हाथरस सिकन्द्राराऊ मार्ग पर एटा से बारात करके अपनी कार से घर बापिस जाते समय सलेमपुर पुलिस चैकी के निकट एक मेटाडोर चालक ने कार में टक्कर मार दिए जाने के कारण में बैठे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।इस मामलें में कार सवार एक व्यक्ति ने चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार बाल किशन पुत्र बासुदेब सिंह निवासी साथिनी कोतवाली इगलास एटा से बारात करके अपनी कार से घर के लिए बापिस जा रहे थे।तभी सलेमपुर पुलिस चैकी के निकट हाथरस की ओर से आ रहे मेटाडोर चालक सत्यवीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बाबरपुर बदायूं ने कार में टक्कर मार दी।जिससे कार में सवार बाल किशन,नीतू,मंजू देबी पत्नी रामप्रकाश सिंह,आयुष पुत्र रामकिशोर घायल हो गए।राहगीरों ने कार सवार सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भिजवा दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने