Top News

बाजार में अतिक्रमण करने बालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने की दफा 34 की कार्यवाही

हसायन। कस्बा के मुख्य बाजार में हर रोज लगने बाले जाम व अतिक्रमण कारियों के द्वारा सडक को अतिक्रमण करके अबैध रूप से संकरा कर दिए जाने के कारण कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ दफा 34 के तहत कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।शासन के निर्देश पर कस्बा के मुख्य बाजार में अतिक्रमण किए जाने के कारण एसआई जय कुमार कसाना व एसआई जितेन्द्र सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण कारियों के खिलाफ दफा 34 की कडी कार्यवाही करते हुए 50 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।पुलिस की कार्यवाही से अतिक्रमण कारियों में हडकंप मच गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने