Top News

हाथरस- हाथरस हैण्डीक्राफ्ट एसोसियेशन द्वारा जीएसटी प्रणाली का समर्थन

हाथरस। हाथरस हैण्डीक्राफ्ट एसोसियेशन की बैठक बागला मार्ग स्थित उपाध्यक्ष मदन भगतजी के प्रतिष्ठान पर किशनदास भगतजी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा लगाये गये नवीन जी.एस.टी. प्रणाली का समर्थन करते हुये कहा कि वह अपने व्यापार को और अधिक गति प्रदान कर सकेंगे और सरलतम रूप से व्यवसाय भी करेंगे।
महामंत्री कैलाश कूलवाल ने कहा कि नवीन टैक्स प्रणाली जी.एस.टी. केन्द्र द्वारा लागू कर उचित कदम उठाया गया है, उसकी हम सभी सराहना करते हैं। इससे देश को एक सूत्र में बांध दिया है। समान टैक्स से पूर्व की समस्त विसंगतियों पर विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि अपने व्यवसाय को पारदर्शिता द्वारा राष्ट्र को अधिक राजस्व देकर विश्व में अग्रणी होंगे एवं राष्ट्र सुदृढ़ व उन्नतिशील हो जायेगा। जगदीश स्वामी, रमेश कूलवाल, मदन भगतजी, मुकेश बागड़ी, पप्पूसिंह, साहूकार सिंह, श्रीकृष्ण सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।
बैठक में टीटू, प्रकाशचन्द पंडित, कमल प्रकाश वर्मा, सौरभ माहेश्वरी, बुलाकीदास, रमेशचन्द भिवानी वाले, कैलाशचन्द वर्मा आदि उपस्थित थे। गोपालदास भगतजी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने