हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस में आज विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत चेनाब हाउस के छात्र-छात्राओं ने एक ओर जहाँ सुविचार, स्मरणीय तथ्य, विचार आदि प्रस्तुत करते हुए इस दिवस के महत्त्व को भलीभाँति प्रतिपादित कियावहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जनसंख्या विस्फोट के प्रति सचेत होने के साथ-साथ जरूरी कदम उठाने के लिए प्रेरित भी किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएँ देने के लिए छोटा परिवार होना अत्यंत आवश्यक है। अतः हमें सभी को जनसंख्या के प्रति जागरुक करना होगा ताकि आने वाला कल सुगम हो सके।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।