हाथरस। सेठ फूलचन्द्र बागला (पी.जी.) कालेज में संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केन्द्र समन्यवक डा. प्रीति वर्मा के अनुसार क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू अलीगढ़ से प्राप्त सूचना के आधार पर जुलाई 2017 सत्र हेतु दूरस्थ शिक्षा द्वारा संचालित इग्नू के विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बिना विलम्ब शुल्क के 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर सीधे आॅनलाइन रजिस्टेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये इग्नू अध्ययन केन्द्र पर डा. प्रीति वर्मा एवं राजीव अग्रवाल से सम्पर्क कर सकते हैं।
हाथरस- सेठ फूलचन्द्र बागला (पी.जी.) कालेज में संचालित इग्नू के विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश 15 जुलाई तक
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।