हाथरस। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा के सदस्य व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद चैधरी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मन्दिर के सामने डा. अम्बेडकर पार्क के पास एक शमशान भूमि है जहां मौहल्ला खिरनी, खन्दारीगढ़ी, विष्णुपुरी, सड़क चक्कर, नगला अलगर्जी, कैनाल कालौनी, इन्डस्ट्रीज एरिया आदि इलाकों के शवों का इस शमशान भूमि पर दाह संस्कार किया जाता है। लेकिन इस शमशान भूमि का रास्ता खराब होने के कारण जलभराव हो जाता है, जिसके कारण शवों का दाह संस्कार करना कठिन हो जाता है।
विनोद चैधरी ने पत्र सौंपते हुये जिलाधिकारी से मांग की है कि शमशान स्थल की भूमि को दुरस्त किया जाये तथा वहां एक टिन शैड का निर्माण कराया जाये जिससे बरसात के दिनों में शवों का दाह संस्कार करने में लोगों को परेशानी न हो।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।