आपसी भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

  • मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर मांगी देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ

            वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। नगर में ईद उल अजहा का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ बड़े ही शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नगर की ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज भारी पुलिस प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई, जहां हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।


नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नमाज के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की तहे दिल से मुबारकबाद दी। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने नमाजियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह भाईचारे और सौहार्द से भर उठा। इस अवसर पर कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष फहीम अंसारी, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा, सपा नेता ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी, सपा नेता ललित बघेल, सपा नेता बबलू यादव तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है तथा सभी लोगों को मिलजुल कर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। पूरे नगर में ईद को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1