Top News

हाथरस - किसानों की समस्या और शंकाओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान करने के लिये डीएम ने अधिकारियों को दिये कडे निर्देश

हाथरस । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू लघु एवं सीमांत किसानों के फसल ऋण मोचन योजना के तहत जनपद के किसानों की समस्या और शंकाओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान करने के लिये जिला एवं समस्त तहसील मुख्यालय पर कन्ट्रौल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को कडे निर्देश दिये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने बताया कि फसल ऋण मोचन योजना के संबंध में किसानों की समस्याओं और शंकाओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर तत्काल प्रभाव से कन्ट्रौल रूम की सुविधा विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में शुरू कर दी गई है। कन्ट्रौलरूम के प्रभारी अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी दिगम्बर सिंह है, कन्ट्रौलरूम टैलीफोन नंबर 5722-226526 है जो प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक कार्यरत रहेगा।
उन्होंने बताया कि तहसील सादाबाद में कन्ट्रौलरूम का टेलीफोन नंबर 05661-280071 है जिसके प्रभारी राजस्व लिपिक निरंजन सिंह हैं। तहसील हाथरस में कन्ट्रौलरूम का टेलीफोन नंबर 05722-277468 है जिसके प्रभारी नायब नाजिर अशोक शर्मा हैं। तहसील सासनी में कन्ट्रौलरूम का टेलीफोन नंबर 05722-222044 है जिसके प्रभारी सहायक वासिल बाकी नवीस नन्द किशोर हैं। तहसील सिकन्दरारा में कन्ट्रौलरूम का टेलीफोन नंबर 05721-244216 है जिसके प्रभारी नायब तहसीलदार प्रसून कश्यप हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कन्ट्रौलरूम प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक कार्यरत रहेगा। जनपद के किसान बन्धु इस टेलीफोन नंबर पर संपर्क करके फसल ऋण मोचन से संबंधित अपनी समस्या और शंका का समाधान करा सकते हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने