हाथरस। ससुरालियों से दहेज उत्पीडन के चल रहे मुकद्दमे में आज जनपद न्यायालय में तारीख करने आये पिता-पुत्री पर ससुरालीजनों ने हमला कर दिया और पिता को उठाकर पटक दिया तथा पुत्री को भी मारापीटा जिससे पूरी कचहरी में हडकम्प व अफरा तफरी मच गई तथा बीच-बचाव में आये अधिवक्ताओं के कपडे फट गये और चोट भी लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड लग गई और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई तथा पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है।
बताया जाता है कोतवाली सिकन्द्राराव क्षेत्र के गांव गुरैठा सुल्तानपुर निवासी मीना पुत्री श्यौदान सिंह की शादी 24 जनवरी 2011 को अलीगढ के शंकर बिहार कालौनी निवासी महेन्द्र पुत्र परसादी लाल से हुई थी लेकिन शादी के बाद से दहेजी उत्पीडन व मारपीट आदि को लेकर मीना ने अपने ससुरालीजनों पर मुकद्दमा दायर कर दिया तथा उक्त मुकद्दमा जनपद न्यायालय में विचाराधीन है।
उक्त मुकद्दमे की आज तारीख होने पर विवाहिता श्रीमती मीना अपने पिता श्यौदान सिंह के साथ कोर्ट में तारीख करने आयी थी और आज दोपहर कचहरी प्रांगण में उक्त पिता-पुत्री पर आरोपी ससुरालीजनों ने हमला बोल दिया तथा हमले के दौरान पिता श्यौदान सिंह को आरोपियों ने जहां उठाकर जमीन पर पटक दिया वहीं पिता-पुत्री को जमकर मारापीटा जिससे पूरी कचहरी में भारी हडकम्प व अफरा तफरी मच गई। बताते हैं हमलावर पूरी तैयारी से आये थे।
उक्ता पिता-पुत्री को बचाने आये कई अधिवक्ताओं के कपडे फट गये और वह चोटिल भी हो गये जिसमें अधिवक्ता कृष्णकांत शर्मा, कपिल मोहन गौड, पवन शर्मा के कपडे फट गये और चोटिल भी हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली के एसएसआई गजराज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गये और पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचकर हिरासत में लिया है जबकि अन्य भाग गये। घायल पिता-पुत्री को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाकर भर्ती कराया गया है।
घटना के सम्बंध में कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलते ही कडी कार्यवाही की जायेगी तथा 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।