सिकन्दराराव। नगर के सैकड़ो वर्ष पुराने रामबाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आज कर्मयोग सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्मयोग सेवा के अध्यक्ष विवेकशील राघव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सिकन्दराराव धर्मेंद्र चौहान से भेंट की।
उपजिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि पूर्व में संगठन द्वारा दिये गए ज्ञापन को नगरपालिका भेज दिया गया है। शीघ्र ही अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया जाएगा और नगरपालिका के सहयोग से मुनादी आदि कराके उसकी स्वच्छता आदि पर सहयोग किया जाएगा। इसके बाद विवेकशील राघव, कमलेश शर्मा तथा कवि एवं अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने कहा कि इस शनिवार तक क्या होता है। यह देखने का विषय है। रविवार की बैठक तक स्थिति साफ हो जाएगी। उस बैठक में सर्वसमाज की सहमति से आगे निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान रिंकू शर्मा, पंकज पण्डा, राम जादौन, गजेंद्र चक, पंकज शर्मा, कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।