Top News

कुष्ती दंगल व जागरण का गांव ढकपुरा में लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष हेमन्त गौड ने किया उद्घाटन


हाथरस। गत बर्षो की भातिं इस बार भी गांव ढकपुरा में श्री ढाकेश्वर बाबा की बगीची पर बिराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारम्भ लोहिया वाहिनी के शहराध्यक्ष हैमन्त गौड ने पहलवानो का हाथ मिलवाकर किया। वही हनुमान जयन्ती के अवसर पर हनुमानजी की शोभायात्रा गांव में निकाली गर्इ। शोभायात्रा का जगह-जगह पर  पुष्पबर्षा करके स्वागत किया गया। हनुमान जी की शोभायात्रा ढाकेश्वर बाबा बगीची से प्रारम्भ होकर गांव के मुख्य-मुख्य मार्गो से होती हुर्इ निकली। रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मां की जोत जलाकर सपा नेता हैमन्त गौड ने किया। इस मौके पर हेमन्त गौड ने मेले की बधार्इ देते हुये कहा कि आगे भी मेला भव्य निकाला जाये, जिससे गांव ठकपुरा का नाम प्रसिद्व की लिस्ट में लिखा जाने लगे। मेला मेल मिलाप का होता है। इस मौके पर उनके साथ सुरेन्द्र शर्मा, जगदीश शर्मा, रविन्द्र कुमार शर्मा, कमल पालीवाल, उपेन्द्र पाठक, बिनित शर्मा, ललित शर्मा, संजय शर्मा, योगेश गौड,संतोश गौड,विजय गोस्वामी,हैप्पी अरोडा,गोबर्धन बाष्र्णेय,सज्जन सिह आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने