Top News

हाथरस- डीएम ने सभी तहसील परिसर में निःशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिये विशेष कैम्प लगाने के दिये निर्देश

हाथरस । जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों के निःशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिये सभी तहसील परिसर में विशेष कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। तहसील हाथरस, सादाबाद, सिकन्दराराव और सासनी परिसर स्थित मीटिंग हाल में 15 जुलाई शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरांह 05 बजे तक निःशुल्क आधारकार्ड बनाने के लिये विशेष कैम्प लगाये जायेंगे।
  जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जनपद के ऐसे किसान एवं जनसामान्य, जिन्होंने अभी तक अपने आधार कार्ड नहीं बनवाये हैं, से कहा कि वे दिनांक 15.07.2017 शनिवार को अपनी तहसील में आयोजित विशेष आधार कैम्प में समय से पहुॅचकर निःशुल्क आधार कार्ड अवश्य बनवा लें। जिलाधिकारी ने तहसीलों में विशेष आधार कैम्प के सफल आयोजन हेतु मीटिंग हाल में समय से जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये सभी एसडीएम तथा तहसीलदार को समुचित निर्देश दिये है।
उन्होंने बताया कि तहसील हाथरस परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक अमित शर्मा(मोबाइल नंबर 9319856160),मोहन सिंह(मोबाइल नंबर 8439334664), ललित प्रताप(मोबाइल नंबर 8954429456),मनोज अग्रवाल(मोबाइल नंबर 8449581700),अन्तेश सिंह (मोबाइल नंबर 9759572014), तहसील सादाबाद परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक कपिल कुमार(मोबाइल नंबर 9712012373), नवीन गौतम(मोबाइल नंबर 9259400001),विनय कौशिक (मोबाइल नंबर 9837070572), सौरभ पालीवाल(मोबाइल नंबर 9258737871), धर्वेन्द्र कुमार(मोबाइल नंबर 8923055100), तहसील सिकन्दराराव परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक साजिद अली(मोबाइल नंबर 8445427199),भरत सिंह(मोबाइल नंबर 8057773611),अवधेश(मोबाइल नंबर 9758753350), प्रमोद कुमार सिंह(मोबाइल नंबर 9458451778), पवन कुमार(मोबाइल नंबर 9634705610) तथा तहसील सासनी परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक राहुल(मोबाइल नंबर 9410881188), भूपेन्द्र(मोबाइल नंबर 9759976439), मोमीन खान(मोबाइल नंबर 9720304428), जितेन्द्र कुमार(मोबाइल नंबर 9759902102) एवं गिरिराज किशोर(मोबाइल नंबर 9411488282) द्वारा कैम्प लगाकर निःशुल्क आधार कार्ड बनाये जायेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने