Top News

हाथरस/सासनी- गांव लहौर्रा में पडौसी के घर में घुसकर मारपीट

हाथरस/सासनी। गांव लहौर्रा में नामजदों ने अपने ही पडौसी के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीडित ने कोतवाली में घटना की रिपेार्ट दर्ज कराई है।
गुरूवार को कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव लहौर्रा निवासी चंद्रपाल शोभाराम ने कहा है कि नामजद अचाकन उसके घर में आए और उसकी पुत्री मधुवाला तथा पत्नी कमलेश के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर नामजदों ने चंद्रपाल को भी पीट दिया। जिससे उसके शरीर मंें कई जगह चोटें आई। पीडित ने प्रेमपाल पुत्र रघुवीर महेश पुत्र भगवती प्रसाद तथा सविता पत्नी प्रेमपाल, प्रभा पत्नी महेश को नामजद किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने