हाथरस। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद (पंजी0) जनपद- हाथरस के शहर मंत्री अनिल कश्यप ने जिलाधिकारी हाथरस के अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 लखनऊ के निदेशक तथा मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक उ0प्र0 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस को भेजे शिकायती पत्र में स्थानीय हरचरणदास गल्र्स इण्टर काॅलेज की प्राधानाचार्या द्वारा शासन तथा प्रशासन के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ाते हुए अपनी मनमानी करने और कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के‘‘बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम- 2009‘’ को ठेंगा दिखाते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक की छात्राओं से 125 रूपये तथा कक्षा छःह से लेकर कक्षा आठ तक की छात्राओं से 150 रूपये प्रति छात्रा के हिसाब से ’’व्यवस्था शुल्क’’ के नाम पर अवैध धन की वसूली कक्षाअध्यापिकाओं द्वारा करवाए जाने की शिकायत की है।
श्री कश्यप ने शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि हरचरणदास गल्र्स इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या ने छात्राओं के प्रवेश फार्म 1 जुलाई से विद्यालय खुलते ही दो सौ रूपये प्रति फार्म छात्रा के हिसाब से बिक्री करवाये। उन्होंने शिकायती पत्र में आगे कहा है कि श्री अनिल कश्यप ने अपनी पुत्री एवं भतीजी के लिये खरीदे गये दो प्रवेश फार्मों की एवज में अवैध रूप से विद्यालय के लिपिक गौरव शर्मा द्वारा वसूले गये चार सौ रूपये की मौखिक शिकायत विगत 1 जुलाई - 2017 को डी0आई0ओ0एस0 श्री जितेन्द्र कुमार मलिक जी से की तो जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मलिक जी ने स्कूल की प्रधानाचार्या को मोबाइल फोन करके प्रवेश फार्म के नाम पर अवैध रूप से की जाने वाली 200 रूपये की वसूली बंद करने के निर्देश भी दिये और यह भी कहा कि जितनी भी छात्राओं से प्रवेश फार्म के 200-200 रूपये लिये हैं उन्हें तत्काल ही वापिस करें। अनिल कश्यप ने शिकायती पत्र में कहा है कि डी0आई0ओ0एस0 के कहने पर प्रवेश फार्म के नाम पर उनसे अवैध रूप से वसूले गए 400 रूपये स्कूल की प्रधानाचार्या ने अपने लिपिक गौरव शर्मा को बुलाकर वापिस भी करवाये।
अधिकारियों को भेजे गये अलग-अलग शिकायती पत्रों में श्री अनिल कश्यप ने आगे कहा है कि अब हरचरणदास गल्र्स इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या ने कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की छात्राओं से व्यवस्था शुल्क के नाम पर अवैध रूप से 125 रूपये (प्राइमरी विभाग) प्रति छात्रा तथा 150 रूपये प्रति छात्रा (कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक) प्रवेश फार्म जमा करते समय ही छात्राओं के अभिभावकों से अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं। अवैध रूप से वसूले गए रूपयों की कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है। श्री कश्यप ने भी अपनी पुत्री का कक्षा 6 में प्रवेश फार्म जमा करने के दौरान 150 रूपये तथा भतीजी का कक्षा 5 में प्रवेश फार्म जमा करते समय 125 रूपये दिनांक 11-07-2017, दिन मंगलवार को कक्षाअध्यापिकाओं को जमा भी किये हैं और इन रूपयों की रसीद मांगने पर भी उन्हें नहीं दी गई।
उ0प्र0 भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद (पंजी0), जनपद- हाथरस के शहर मंत्री श्री अनिल कश्यप ने शिकायती पत्र के अन्त में शिक्षा विभाग के आला अफसरों के अतिरिक्त जिलाधिकारी हाथरस से अपील करते हुए जनहित में ’’बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009’’ को ध्यान में रखते हुए हरचरणदास गल्र्स इण्टर काॅलेज, हाथरस में कक्षा 01 से लेकर कक्षा 08 तक की छात्राओं के अभिभावकों से अवैध रूप से वसूले गये रूपयों को वापिस करवाते हुए सम्बन्धित प्रधानाचार्या के विरूध्द उचित से उचित कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।