हाथरस । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जनपद के किसानों के निःशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिये सभी तहसील परिसर में विशेष कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। तहसील हाथरस, सादाबाद, सिकन्दराराऊ और सासनी परिसर स्थित मीटिंग हाल में 15 जुलाई शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरांह 05 बजे तक निःशुल्क आधारकार्ड बनाने के लिये विशेष कैम्प लगाये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहसील हाथरस परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक अमित शर्मा, मोहन सिंह, ललित प्रताप, मनोज अग्रवाल, अन्तेश सिंह, तहसील सादाबाद परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक कपिल कुमार, नवीन गौतम, विनय कौशिक, सौरभ पालीवाल, धर्वेन्द्र कुमार, तहसील सिकन्दराराऊ परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक साजिद अली, भरत सिंह, अवधेश, प्रमोद कुमार सिंह, पवन कुमार तथा तहसील सासनी परिसर स्थित मीटिंग हाल में आधार केन्द्र संचालक राहुल, भूपेन्द्र, मोमीन खान, जितेन्द्र कुमार एवं गिरिराज किशोर द्वारा कैम्प लगाकर निःशुल्क आधार कार्ड बनाये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने जिले के ऐसे किसान एवं जनसामान्य, जिन्होंने अभी तक अपने आधार कार्ड नहीं बनवाये हैं, से कहा कि वे दिनांक 15.07.2017 शनिवार को अपनी तहसील में आयोजित विशेष आधार कैम्प में समय से पहुॅचकर निःशुल्क आधार कार्ड अवश्य बनवा लें। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलों में विशेष आधार कैम्प के सफल आयोजन हेतु मीटिंग हाल में समय से जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये सभी एसडीएम तथा तहसीलदार को समुचित निर्देश दिये है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।